WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने चुना एलिसा हीली का रिप्लेसमेंट, इस धाकड़ प्लेयर की हुई एंट्री

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने नए सीजन के लिए एलिसा हीली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा आरसीबी ने भी 2 बदलाव किए हैं।

WPL 2025 up warriorz

WPL 2025 up warriorz

WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जिससे पहले यूपी वॉरियर्स को एलिसा हीली के रूप में एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल एलिसा हीली वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 से बाहर हो गईं हैं, लेकिन अब यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली का बेस्ट रिप्लेसमेंट भी खोज लिया है। यूपी वॉरियर्स ने एलिसा की जगह वेस्टइंडीज की धाकड़ खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन

चिनेल हेनरी को किया गया शामिल

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली दाहिने पैर में खिंचाव के चलते वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 से बाहर हो गईं हैं। वहीं, अब यूपी वॉरियर्स ने उनकी जगह वेस्टइंडीज की धाकड़ ऑलराउंडर चिनेल हेनरी को टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन

चिनेल हेनरी ने अभी तक वेस्टइंडीज के लिए 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 473 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए चिनेल ने 22 विकेट भी चटकाए हैं। यूपी वॉरियर्स ने इस खिलाड़ी बेस प्राइज 30 लाख रुपये के साथ टीम में शामिल किया था।

विज्ञापन

RCB को भी मिला रिप्लेसमेंट

पिछली बार चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 2 बदलाव किए हैं। सोफी डिवाइन और केट क्रॉस ये दोनों स्टार खिलाड़ी इस बार आरसीबी का हिस्सा नहीं होने वाली हैं। अब आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में हीथर ग्राहम और किम गर्थ शामिल किया है, जिनको आरसीबी ने बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

हीथर ग्राहम इससे पहले वुमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकीं हैं। अभी तक हीथर ने 59 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 764 रन बनाए हैं, इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 49 विकेट भी चटकाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ