शर्मसार बांग्लादेश प्रीमियर लीग, बस ड्राइवर की दादागिरी, फंस गए विदेशी खिलाड़ी

Bangladesh Premier League: बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर धब्बा लगता हुआ दिखाई दे रहा है। खिलाड़ियों के पास बस का किराया तक देने के पैसे नहीं है। जिसके चलते बस ड्राइवर ने खिलाड़ियों का सामान बंद कर लिया।

Bangladesh Premier League

Bangladesh Premier League

Bangladesh Premier League: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में विवाद छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद अब बीपीएल में खिलाड़ियों की सैलेरी न देने को लेकर नया मुद्दा सामने आ रहा है। फ्रेंचाइजी न केवल खिलाड़ियों बल्कि सहयोगी स्टाफ के वेतन में भी देरी कर रही है, जिसके चलते खिलाड़ी बस का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। बस का किराया न देने पर दरबार राजशाही टीम के खिलाड़ियों की किट और बैग को ड्राइवर ने रख लिया था।

विज्ञापन

जिसके बाद अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग शर्मशार होती हुई दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बीपीएल में कुछ खिलाड़ियों को अभी तक मैच फीस का महज 25 फीसदी हिस्सा ही मिल पाया है, जबकि कुछ खिलाड़ियों को अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला।

विज्ञापन

BPL में पैसों की तंगी से गुजर रहे खिलाड़ी

क्रिकबज के अनुसार दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ियों और स्टाफ को अभी तक उनका भुगतान नहीं मिला है। ये मुद्दा अब और ज्यादा गरमा गया है। दरबार राजशाही टीम को ले जाने के लिए बस चालक ने बकाया भुगतान न होने के कारण खिलाड़ियों के किट बैग बंद कर दिए। बस चालक ने जोर देकर कहा कि भुगतान के बिना वह किट बैग वापस नहीं करेगा।

विज्ञापन

बस चालक मोहम्मद बाबुल ने कहा, “यह अफसोस और शर्म की बात है। अगर उन्होंने हमें भुगतान किया होता, तो हम खिलाड़ियों को किट बैग वापस कर देते। अब तक मैंने अपना मुंह नहीं खोला है, लेकिन अब मैं कह रहा हूं कि अगर वे हमारा भुगतान कर देते हैं तो हम जा सकते हैं।”

विज्ञापन

होटल में फंसे रहे खिलाड़ी

समय पर भुगतान न होने के चलते बीपीएल में भाग ले रहे विदेशी खिलाड़ी ढाका में अपने होटल में ही फंसे रहे। इस दौरान खिलाड़ियों का टीम मैनेजमेंट से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया था। मोहम्मद हारिस, आफताब आलम, मार्क डेयाल, रयान बर्ल और मिगुएल कमिंस जैसे खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ