World Championship of Legends 2024 का सेमीफाइनल मैच आज खेला जाएगा। पहला मैच पाकिस्तान चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच शाम 5 बजे खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। ये दोनों ही मैच इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टन के काउंटी क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। दोनों मैचों की विजेता टीम कल रात 9 बजे खिताबी मुकाबला खेलेगी। भारत और पाकिस्तान अगर ये मैच जीत लेते हैं तो दोनों के बीच खिताबी जंग का दर्शकों को मजा मिल सकता है।
भारत के लिए आसान नहीं होगी राह
भारत चैंपियंस ने पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। भारत ने पहले दौर में इंग्लैंड चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अगले 3 मैचों में भारत चैंपियंस को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका चैंपियंस से हार का सामना करना पड़ा था। भारत चैंपियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा।
ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 1 मैच हारा
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस इस टूर्नामेंट में अब तक 1 मैच ही हारा है। टीम को पहले मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने हराया था। इसके बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, इंडिया और वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराया है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस अंक तालिका में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा है। वहीं, इंडिया चैंपियंस ने चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
भारत चैंपियंस टीम
युवराज सिंह (कप्तान), सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, गुरकीरत सिंह मान, सौरभ तिवारी, पवन नेगी रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी, राहुल शुक्ला, राहुल शर्मा, आरपी सिंह और विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम
ब्रेट ली (कप्तान), ब्रैड हैडिन, एरोन फिंच, शॉन मार्श, कैलम फर्गुसन, बेन कटिंग, नॉथन कुल्टर नाइल, जेवियर डोहर्टी, डैनियल क्रिश्चियन, जॉन हेस्टिंग्स, टिम पेन, बेन डंक, डर्क नैन्स, बेन लाफलिन और पीटर सिडल
ये भी पढ़ें: ये खिलाड़ी होगा टेस्ट में पाकिस्तान का कप्तान, जानें बाबर की कप्तानी को लेकर PCB ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज से पहले इस खिलाड़ी का बड़ा फैसला, अचानक छोड़ी कप्तानी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines