---विज्ञापन---

खेल

INDW A vs BANW A Final: भारत-बांग्लादेश के बीच होगी खिताबी जंग, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव की पूरी डिटेल्स

INDW A vs BANW A Final: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच 22 फरवरी को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अब फाइनल में ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 21, 2026 19:22
INDW A vs BANW A Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Final:
INDW A vs BANW A Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Final:

INDW A vs BANW A Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Final: भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच रविवार, 22 फरवरी को महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी भिडंत बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड होगी. भारत ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 54 रनों से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है.

भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमें शानदार फार्म में है और फाइनल में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

---विज्ञापन---

INDW A vs BANW A Final: किसका पलड़ा भारी?

भारतीय महिला ए और बांग्लादेश महिला ए के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. हालांकि, ए टीमों के स्तर पर भारत का पलड़ा भारी रहा है, खासकर टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम ने दबदबा बनाया है. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम अभी तक अजेय रही है और ग्रुप स्टेज के सभी तीन मैचों के साथ सेमीफाइनल में जीत हासिल की है.

वहीं, भारत को ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन फिर टीम ने जोरदार वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई. रिकॉर्ड के अनुसार, बांग्लादेश की ए टीम भारत की ए टीम के खिलाफ किसी भी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में जीत दर्ज करने में सफल नहीं रही है.

---विज्ञापन---

INDW A vs BANW A Final: पिच रिपोर्ट

बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. वहीं, दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस मैदान पर टी20 मुकाबलों में 115-120 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

INDW A vs BANW A Final: मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बैंकॉक का मौसम साफ रहने की संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन तापमान लगभग 27.8°C रहने का अनुमान है, जबकि नमी का स्तर करीब 78% तक पहुंच सकता है. वहीं, बारिश की संभावना सिर्फ 2% है, इसलिए मुकाबले में किसी रुकावट की उम्मीद नहीं है और फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट 

INDW A vs BANW A Final: कहां देखें लाइव?

भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी LIV ऐप व वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

INDW A vs BANW A Final: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत ए: राधा यादव (कप्तान), हुमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनिस, मिन्नू मणि, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, सायमा ठाकोर, जिन्तिमणि कलिता.

बांग्लादेश ए: फहिमा खातून (कप्तान), इशमा तंजीम, रुब्या हैदर, शारमिन सुल्ताना, सुमैया अख्तर, लता मंडल, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सादिया अख्तर, फरीहा त्रिसना, फातेमा जहान, संजिदा अख्तर मेघला.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत की प्लेइंग 11 पर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, बताई टीम इंडिया की टेंशन

First published on: Feb 21, 2026 07:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.