IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट 

IND vs SA: टीम इंडिया आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब अपने सुपर 8 के सफर की शुरुआत करने वाली है. जहां पर टीम का पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

suryakumar yadav press conference today

suryakumar yadav press conference today

IND vs SA: भारतीय टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीते हैं. अब टीम सुपर 8 में बड़ी टीमों का सामना करने के लिए भी तैयार नजर आ रही है. 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने 5 बड़े बयान दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने मुकाबले में टीम की प्लेइंग 11 को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है.  

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान 

टीम इंडिया अब अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से लिए पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही है. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने टॉस को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘टॉस अब ओवररेटेड है. अगर आपने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की है और दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ी है, तो भी मैच इस गेंदबाजी यूनिट के साथ डिफेंड कर सकते हैं.’ 

विज्ञापन

इसके अलावा स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बोलते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है, जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं.’ इसके अलावा उन्होंने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि प्लेइंग 11 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से ‘तू-तू मैं-मैं’ पर हेड कोच माइक हेसन ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन

विकेट को लेकर भी बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव 

अब तक इस टूर्नामेंट में प्रयोग हुई विकेट को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं. हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े मुश्किल थे. हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभालकर खत्म करना है.’ इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि स्पिनरों से निपटने के लिए भी टीम खास तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ