IND vs ENG: क्या मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेंगे ऋषभ पंत? बड़ा अपडेट आया सामने

Rishabh Pant: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल 27 जुलाई को खेला जाएगा। हालांकि क्या ऋषभ पंत इस मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेंगे? ये सवाल काफी बड़ा है।

Cricket New (4)
विज्ञापन

Rishabh Pant: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत ही अस्पताल में स्कैन के लिए जाना पड़ा था। हालांकि मैच के दूसरे दिन उन्होंने चोटिल होते हुए भी बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक भी जमाया था। ऐसे में क्या वह भारत की ओर से दूसरे दिन जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं। इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट

भारत को 0 के स्कोर पर ही 2 बड़े झटके लग चुके थे। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और शतकीय पारी भी खेल दी। हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर भारत पांचवें दिन राहुल और गिल का विकेट खो देता है तो क्या ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे? टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ऋषभ पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब है कि भारत को जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे।

क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हुए थे पंत

क्रिस वोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। दरअसल पहली पारी के 68वें ओवर के दौरान पंत ने वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्विप शॉट खेलने का प्रयास किया था। लेकिन गेंद पंत के पैर पर लगी थी, जिसके बाद वह रिटार्यड हर्ट हो गए थे। पंत ने पहले दिन बल्लेबाजी नहीं की थी और अस्पताल स्कैन के लिए चले गए थे। हालांकि खेल के दूसरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी की और भारत के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया था। पंत के बल्ले से 75 गेंदों में 54 रन निकले थे। हालांकि भारत को दूसरी पारी में भी उनसे खासा उम्मीदें रहने वाली हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम 137 रनों से पीछे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ