---विज्ञापन---

खेल

IND vs NZ: वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुए हार्दिक पांड्या, BCCI ने दिया बड़ा बयान

Hardik Pandya: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 3 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है. हार्दिक क्यों बाहर हुए हैं. इसका जवाब बीसीसीआई ने दिया है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Jan 3, 2026 17:01
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 11 जनवरी से होने वाला है. 3 जनवरी को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया, जिसमें श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी सीरीज का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया. इसका जवाब बीसीसीआई ने दिया है.

हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या को दूर रखा गया है. बीसीसीआई ने इसकी वजह बताई है और कहा कि हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है, और आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए, उनके कार्यभार को नियंत्रित किया जा रहा है. जाहिर है कि आगामी टी-20 विश्व कप 2026 को देखते हुए इस सीरीज से उन्हें आराम दिया गया है. वर्कलोड की वजह से वह वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है.

---विज्ञापन---

मोहम्मद शमी और गायकवाड़ को नहीं मिला मौका

वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है. उन्हें लगातार इग्नोर किया जा रहा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शतकीय पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को भी जगह नहीं दी गई है. वहीं, श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. हालांकि उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा कि वह वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान गिल की वापसी, हार्दिक-बुमराह को नहीं मिली जगह

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से T20 World Cup खिताब छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी ‘कप्तान’ की वापसी

First published on: Jan 03, 2026 05:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.