हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली के शतक के बाद गौतम गंभीर क्यों हुए नाराज? वायरल तस्वीर से मची हलचल

Virat Kohli: विराट कोहली ने रांची में खेले जा रहे मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और शतकीय पारी खेली. उन्होंने सभी दिशा में शॉट खेला और साउथ अफ्रीका गेंदबाजी विभाग की हवा निकाल दी. हालांकि कोहली के शतक के बाद गौतम गंभीर नाखुश दिखे.

विज्ञापन

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जा रहा है. पहले मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 11 चौके जड़े और 7 चौके भी अपने नाम किए. शतक जमाने के बाद विराट कोहली का सेलिब्रेशन भी शानदार था. उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन अंदाज में सेलिब्रेट किया.

ये भी पढ़ें: टेस्ट से रिटायरमेंट वापस लेने जा रहे Virat Kohli? टीम की खस्ता हालत के बाद बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

हालांकि इसके बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद गौतम गंभीर खुश नजर नहीं आए. सोशल मीडिया पर भी गंभीर को इस वजह से ट्रोल किया जा रहा है. विराट ने शतक बनाकर उन लोगों को जवाब दे दिया है, जिनका मानना था कि एक फॉर्मेट खेलना काफी मुश्किल होता है. कोहली ने वनडे को एक बार फिर से यादगार बना लिया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी छूटे पीछे, रांची में हिटमैन का सुपरहिट शो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola