Who Is ‘Mr. Fix-It’: भारतीय टीम में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। मेलबर्न टेस्ट के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर तक पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस बीच टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की खबरें भी लीक हुई, जिसमें कहा गया कि मेलबर्म में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर से लेकर जूनियर खिलाड़ियों तक की जमकर क्लास लगाई। इस बीच एक वर्ड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘Mr. Fix-It’ वर्ड की। जो पिछले 2 दिन से काफी ट्रेंड कर रहा है। अब फैंस जानना चाहते है कि ये वर्ड आखिर किस भारतीय खिलाड़ी के लिए यूज किया जा रहा है।
कौन हैं ‘Mr. Fix-It’
दरअसल इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने अंतरिम कप्तान के रूप में अपना नाम मैनेजमेंट के सामने दिया है। हालांकि इस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इसको लेकर ये रिपोर्ट जरूर सामने आई है कि ये टीम इंडिया का कोई सीनियर खिलाड़ी ही है। अब टीम इंडिया की स्थिति को सुधारने के लिए इस सीनियर खिलाड़ी ने खुद को ‘Mr. Fix-It’ बताया है।
ये भी पढ़ें:- पैट कमिंस नहीं, श्रीलंका दौरे पर ये खिलाड़ी हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का कप्तान; सामने आया बड़ा अपडेट
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
अब सोशल मीडिया पर भी ‘Mr. Fix-It’ को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि आखिर कौन ये खिलाड़ी हो सकता है। ज्यादातर फैंस का मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली हो सकते हैं। सिडनी टेस्ट से पहले कप्तानी को लेकर विराट कोहली के नाम की काफी चर्चा भी हो रही है लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। विराट पहले ही खुद से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके थे।
दूसरी तरफ रोहित के बाद जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भी बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने भी शानदार जीत हासिल की थी। वहीं इस सीरीज के लिए बुमराह को उपकप्तान भी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया की Playing 11 में होगा बड़ा बदलाव, 2 खिलाड़ियों की एंट्री लगभग तय
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
9 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines