Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले जाने वाले 5वें टेस्ट में तस्मानियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को मौका मिलेगा। वेबस्टर को ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया है। मार्श की बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन और गेंदबाजी में कम योगदान के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है। कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट से पहले यह घोषणा की कि वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को एक दशक बाद जीतने का मौका है।
कब किया था फर्स्ट-क्लास डेब्यू
ब्यू वेबस्टर ने 2014 में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। अब 31 साल की उम्र में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह लगातार दूसरा मैच होगा जब ऑस्ट्रेलिया की टीम में किसी खिलाड़ी का डेब्यू हो रहा है। इससे पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास ने डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।
शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन
ब्यू वेबस्टर ने पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज गारफील्ड सोबर्स के बाद ऐसा कारनामा किया जो कोई और नहीं कर सका। वेबस्टर ने 900 से अधिक रन बनाए और 30 से ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 938 रन 58.62 की औसत से बनाए और 30 विकेट 29.30 की औसत से हासिल किए।
ब्यू वेबस्टर के फस्ट-क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड
ब्यू वेबस्टर ने अब तक 93 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5297 रन 37.83 की औसत से बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 148 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 54 वनडे मैचों में 1317 रन बनाए और 44 विकेट लिए हैं। वहीं T20 में उनके नाम 1700 रन और 24 विकेट दर्ज हैं। बो वेबस्टर का ये मौका उनके शानदार घरेलू रिकॉर्ड का अवॉर्ड है।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines