हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2025 Auction: कौन हैं 16 साल की जी कामलिनी, जिनपर मुंबई इंडियंस ने 16 गुना ज्यादा पैसे किए खर्च

G Kamalini: महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने 16 साल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर पैसों की बरसात की है। उन्हें 16 गुना ज्यादा पैसा मिले हैं।

विज्ञापन

Who is 16 year old G Kamalini: महिला प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन 2025 का बाजार बेंगलुरु में सज चुका है। खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। WPL 2025 मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 16 साल की खिलाड़ी जी कमलिनी पर पैसों की बरसात की। उन्हें 16 गुना ज्यादा पैसे में एमआई ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं 16 साल की जी कमलिनी, जिन्होंने ऑक्शन में सुर्खियां बिखेर ली।

कौन हैं जी कमलिनी?

जी कमलिनी तमिलनाडु की ऑलराउंडर हैं, जो अब WPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगी। ऑक्शन में जी कमलिनी का बेस प्राइस केवल 10 लाख रुपये था। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16 गुना ज्यादा पैसे खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। एमआई ने उन्हें 1.60 करोड़ में खरीदा है। कमलिनी को अपने खेमे का हिस्सा बनाने के लिए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन अंत में मुंबई की जीत हुई।

हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार

16 साल की कमलिनी ने अंडर 19 महिला टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी भी बनी थीं। खास बात ये रही कि 16 साल की इस खिलाड़ी की बदौलत तमिलनाडु ने खिताब भी अपने नाम किया था। 16 साल की इस प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के पास लंबे-लंबे छक्के मारने की कला है। यही वजह है कि इस युवा खिलाड़ी को अपने नाम करने के लिए कई टीमों ने दांव खेला था। बता दें कि कमलिनी ने अंडर 19 महिला ट्रॉफी में 10 छक्के अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

विकेटकीपिंग के साथ बॉलिंग

कमलिनी विकेटकीपिंग के अलावा लेग स्पिन गेंदबाजी करने के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल वह चेन्नई स्थित सुपर किंग्स अकादमी में प्रैक्टिस करती हैं। वह भारतीय महिला अंडर 19 टीम की भी सदस्य हैं। अब कमलिनी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से खेलने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, गाबा में जमकर चला बल्ला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola