हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ranji Trophy: मुंबई के लिए किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे रोहित-यशस्वी? कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिया जवाब

Rohit Sharma: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसका जवाब अजिंक्य रहाणे ने दिया है।

विज्ञापन

Rohit Sharma: 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी राउंड 2 का आगाज होने जा रहा है। मुंबई अपना मुकाबला जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इस बार मुंबई टीम कई मायनों में खास है। टीम में कई स्टार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुंबई में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। रोहित लगभग 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि रोहित और जायसवाल इस मैच में मुंबई के लिए किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे। इसका जवाब मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिया है।

किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे रोहित-जायसवाल?

भारतीय टेस्ट टीम के लिए आमतौर पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। दोनों खिलाड़ी ने भारत की ओर से टेस्ट मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया है। जब अजिंक्य रहाणे से इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी मुंबई के लिए ओपन कर सकते हैं।

रोहित शर्मा की फॉर्म पर रहाणे ने दिया जवाब

रणजी मैच से पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें रहाणे से रोहित की खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में रहाणे ने कहा कि रोहित शर्मा कैसे खिलाड़ी हैं। वह किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं ये बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए। आपको पता है कि रोहित का स्वभाव कैसा है। हमे इस बात की खुशी है कि रोहित कई सालों बाद मुंबई के ड्रेसिंग रूम में लौटे हैं। रोहित शर्मा अपने गेम को बाखूबी जानते हैं। किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है।

विज्ञापन

खराब फॉर्म में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हिटमैन का बल्ला बुरी तरीके से फ्लॉप हुआ। उन्होंने अपने आखिरी तीन मैच की 5 पारियों में शतक तो दूर एक अर्धशतक भी अपने नाम नहीं किया। रोहित ने आखिरी 5 पारियों में 3,9,10,3 और 6 रन बनाए। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित का बल्ला नहीं चला। उन्होंने खेले गए मुकाबले तीन मैच में इस सीरीज में भी निराशाजनक बल्लेबाजी की थी।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कमबैक के लिए तैयार भारत का ‘लाला’, खत्म होगा 430 दिनों का लंबा इंतजार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola