Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की और साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच पर खेलने के लिए तैयार हैं. आईपीएल इतिहास के 3 सबसे तेज शतकों में 2 शतक वैभव के ही बल्ले से निकले हैं. उन्होंने 35 और 36 गेंदों में शतक बनाया है. हालाकि वह अब रिटायर कब होंगे. इसका जवाब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने दिया है.
कब रिटायर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
वॉन ने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में एलिस्टेयर कुक, फिल टफनेल और डेविड लॉयड के साथ बात चीत में वैभव की तारीफ की और ये भी बताया कि आखिर वह कब रिटायर होंगे. उन्होंने कहा यह वाकई कमाल की बात है कि आईपीएल के तीन सबसे तेज शतकों में से दो शतक उन्होंने बनाए हैं. इस युवा खिलाड़ी ने 35 और 36 गेंदों में शतक लगा दिया है. वह अब तक के सबसे तेज बल्लेबाजों की बराबरी कर रहा है”.
इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर टफनेल ने मजा लेते हुए कहा, “वह 21 साल की उम्र तक थक कर हार सकता है. जिसके बाद वॉन ने बीच में कहा, “21 साल की उम्र तक उसके पास पर्याप्त पैसा होगा, वह शायद रिटायर हो जाएगा.” इसके बाद इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने अंत में कहा, “वह थका हुआ नहीं हो सकता, वह 30 गेंदें खेलता है.”
आयरलैंड के खिलाफ मिल सकता है मौका
आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. वैभव ने अब तक खेले गए 10 मैच में 40.40 की औसत के साथ 404 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें वैभव पर टिकी हुई हैं. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम, आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां पर 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में वैभव को मौका मिलने की उम्मीद है. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज इयान बिशॉप भी आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका देने की बात कह चुके हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
37 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
57 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines