हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी टूटने के बाद कब मैदान पर उतरेंगी स्मृति मंधाना? ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए तैयार

When will Smriti Mandhana return: महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था. इसके बाद नवंबर 2025 में मंधाना की शादी होने वाली थी. लेकिन ये शादी टूट गई. आइए जानते हैं मंधाना अब कब वापसी करेंगी.

विज्ञापन
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल एक साथ

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में स्मृति मंधाना को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. स्टार सलामी बल्लेबाज मंधाना की नवंबर 2025 में शादी होनी थी. वह पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं. हालांकि ये शादी नहीं हो सकी. अब मंधाना शादी टूटने के बाद कब मैदान पर वापसी करने वाली हैं. आइए जानते हैं.

शादी वाले दिन शादी टूटी

नवंबर 2025 में मंधाना और पलाश महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे, लेकिन शादी वाले ही दिन शादी नहीं हो सकी और बाद में शादी रद्द भी हो गई. पलाश और मंधाना के बीच रिश्ता भी टूट गया. अब मंधाना के फैंस उन्हें मैदान पर देखने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं मंधाना कब मैदान पर वापसी करेंगी.

मंधाना कब करेंगी वापसी?

स्मृति मंधाना 21 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगी. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. विश्व कप 2025 के बाद भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी. बता दें कि वनडे महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था. भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में मंधाना ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 54.25 की औसत के साथ 434 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक शामिल थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘दो भाई, दोनों तबाही…’, 148 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, ओपनर्स ने लगाई शतकों की झड़ी

5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा.

विज्ञापन

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंडी, मल्की मदारा.

ये भी पढ़ें:- IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का धमाकेदार T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola