हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Team India Next Match: भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अब कब एक्शन में होगी? यहां जानिए पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
Team India

Team India Next Match: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ भारत पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने सबसे ज्यादा तीन बार और बतौर मेजबान ये ट्रॉफी जीती है.

इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं, अब फैंस के मन में सवाल है कि टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया अब कब एक्शन में नजर आएगी. भारत का अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ होगा? तो चलिए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के आगामी शेड्यूल पर.

टीम इंडिया अब कब दिखेगी एक्शन में?

भारतीय क्रिकेट टीम अब लंबे समय तक मैदान पर खेलती हुई नजर नहीं आएगी, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन शुरू होने वाला है. IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जो करीब दो महीने तक चलेगा. आईपीएल में भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

IPL खत्म होने के बाद टीम इंडिया जून 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरेगी. यानी भारतीय टीम अब करीब 3 महीने बाद फिर से एक्शन में नजर आएगी. IPL के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है, जहां पहले अफगानिस्तान से टक्कर होगी और फिर इंग्लैंड दौरे पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे.

अफगानिस्तान से होगा पहला मुकाबला

दरअसल, जून 2026 में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी और दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को होगा, दूसरा मैच 17 जून को और तीसरा व आखिरी वनडे 20 जून को खेला जाएगा.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी. इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी, जहां टीम इंडिया 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. यह पूरा दौरा 19 जुलाई तक चलेगा. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- T20 Word Cup: कब और कहां खेला जाएगा अगला टी20 वर्ल्ड कप? 12 टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई, जानें पूरी डिटेल्स

अफगानिस्तान के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
एकमात्र टेस्ट6-10 जून 2026मुल्लांपुर
पहला वनडे14 जून 2026धर्मशाला
दूसरा वनडे17 जून 2026लखनऊ
तीसरा वनडे20 जून 2026चेन्नई

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
पहला T20I1 जुलाईचेस्टर-ली-स्ट्रीट
दूसरा T20I4 जुलाईमैनचेस्टर
तीसरा T20I7 जुलाईनॉटिंघम
चौथा T20I9 जुलाईब्रिस्टल
पांचवां T20I11 जुलाईसाउथेम्प्टन
पहला ODI14 जुलाईबर्मिंघम
दूसरा ODI16 जुलाईकार्डिफ
तीसरा ODI19 जुलाईलंदन

ये भी पढ़ें- VIDEO: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में रवि शास्त्री ने किया ‘ब्लंडर’, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola