IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में होने वाला है। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। फैंस भी इस टूर्नामेंट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। टीम इंडिया मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, जहां उसका सामना बांग्लादश से होना है। आईसीसी ने भी भारतीय टीम के सभी मुकाबले के लिए टिकटों का ऐलान कर दिया है।
आईसीसी का बड़ा ऐलान
आईसीसी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि भारतीय टीम के सभी मुकाबलों की टिकट कब और कितने में मिलेगी। सभी मुकाबले के टिकट 3 फरवरी से भारतीय समयानुसार शाम 5:30 से मिलेंगे। फैंस दुबई में होने वाले भारतीय टीम के सभी मुकाबलों का टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं। टिकट की सामान्य कीमत 125 AED यानी लगभग 3 हजार भारतीय रुपये हैं। इसके अलावा कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले 10 मैचों के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार को पहले से ही शुरू हो चुकी है।
23 फरवरी को महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबला का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत टी-20 विश्व कप 2024 में हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तान को हराया था। अब एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान संभालेंगे, जबकि भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद लीग स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच 3 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम
मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा (उपकप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहीर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines