India vs West Indies T20 World Cup 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में 1 मार्च को मुकाबला खेला जाना है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है. जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. वहीं, हारने वाली टीम का सफर मेगा इवेंट से खत्म हो जाएगा. इस मैच को लेकर दोनों टीमों की तैयारियां चरम पर हैं. इसी बीच वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है.
रोमारियो शेफर्ड का बड़ा बयान
रोमारियो शेफर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कहा “सच कहें तो, हमारे पास उदास होने और पछताने का ज्यादा समय नहीं है. बस शांत रहना है और उस बड़े मैच के लिए जल्द से जल्द वापसी करने की कोशिश करनी है. यह एक करो या मरो का मैच है, इसलिए हम जानते हैं कि हमारा भविष्य हमारे अपने हाथों में है. उम्मीद है, हम वहां जाकर जीत हासिल करेंगे और सेमीफाइनल में पहुंचेंगे,”
वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. शेफर्ड को लगता है कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने 50 रन कम बनाए थे. उन्होंने कहा “हां, मुझे ऐसा ही लगता है, क्योंकि जब खिलाड़ी आउट हो रहे थे, तब भी वे हमें बता रहे थे कि विकेट बहुत अच्छा है. जब मैं खुद मैदान पर उतरा, तब भी विकेट बहुत अच्छा था. बल्ले से टकराने वाली पहली कुछ गेंदें ऐसी लगीं मानो मैं कंक्रीट पर बल्लेबाजी कर रहा हूं,”
साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ीं
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला खेला था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने भारत को 73 रनों के बड़े मार्जिन से हरा दिया, जिससे टीम इंडिया का विजयी रथ रुक गया. ऐसे में अब वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया को अपनी प्रतिभा दिखानी होगी.
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines