हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच, विकेटकीपर की एक गलती से हार गई टीम

WBBL 2026: महिला बिग बैश लीग 2026 में होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी गेंद पर ऐसा गजब का ड्रामा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर की तैयारी चल रही थी, लेकिन थर्ड अंपायर के एक फैसले ने पूरा खेल पलट दिया.

विज्ञापन
विकेटकीपर की एक गलती ने होबार्ट हरिकेंस से छीनी जीत (PIC Credit -X)

WBBL 2026: महिला बिग बैश लीग 2026 में होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा गजब का ड्रामा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आखिरी गेंद पर मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर की तैयारी चल रही थी, लेकिन थर्ड अंपायर के एक फैसले ने पूरी बाजी पलट दी. विकेटकीपर की एक छोटी सी गलती होबार्ट हरिकेंस पर भारी पड़ी और सुपर ओवर के बजाय मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 विकेट से जीत मिल गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

विकेटकीपर की गलती ने होबार्ट हरिकेंस से छीनी जीत

दरअसल, होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था. गेंदबाज निकोला कैरी के सामने डिएंड्रा डॉटिन बल्लेबाजी कर रही थीं. कैरी ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिस पर डॉटिन कोई रन नहीं बना सकीं. विकेटकीपर लिजेल ली ने गेंद पकड़ ली और उस समय दोनों टीमों का स्कोर 154-154 था. मुकाबला टाई होने के कारण खिलाड़ी सुपर ओवर के लिए तैयार होने लगे.

हालांकि, इसी बीच तीसरे अंपायर ने रीप्ले की जांच की. इसमें सामने आया कि लिजेल ली ने गेंद को स्टंप्स की लाइन से आगे आकर पकड़ा था. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, विकेटकीपर अगर गेंद को स्टंप्स के आगे आकर पकड़ता है, तो इसे नो-बॉल माना जाता है. अंपायर ने गेंद को नो-बॉल करार दिया और मेलबर्न रेनेगेड्स को जरूरी अतिरिक्त रन मिल गया. इस तरह टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

निकोला कैरी की पारी गई बेकार

इससे पहले होबार्ट हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे. कप्तान निकोला कैरी ने 43 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि चिनेल हेनरी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. मेलबर्न की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से हेली मैथ्यूज ने 59 रन की अहम पारी खेली. हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मुकाबला आखिरी गेंद तक खिंच गया.

होबार्ट हरिकेंस को आखिरी ओवर में स्लो ओवर रेट का खामियाजा भी भुगतना पड़ा. नियम के तहत अंतिम तीन गेंदों के दौरान टीम को 30 गज के घेरे के बाहर केवल दो फील्डर रखने की अनुमति थी. इसका फायदा उठाते हुए डिएंड्रा डॉटिन ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद आखिरी गेंद पर नो-बॉल के फैसले ने मेलबर्न की जीत पक्की कर दी. इस तरह स्लो ओवर रेट और विकेटकीपर की गलती, दोनों ने मिलकर होबार्ट हरिकेंस के हाथ से जीत छीन ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर रचा इतिहास


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola