IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत की और से रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने ऐतिहासिक शतक बनाकर इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली और मैच ड्रॉ करा दिया। जहां एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को एक पारी से हार जाएगी, लेकिन जडेजा और सुंदर ने आखिरी दिन शानदार बल्लेबाजी की, जिससे मैच का नतीजा ड्रॉ हो गया।
जडेजा और सुंदर की करिश्माई पारी
भारतीय टीम दूसरी पारी में 0 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। गिल ने 103 रनों की पारी खेली, जबकि राहुल ने भी 90 रनों का योगदान दिया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने धमाल मचा दिया। दोनों पांचवें दिन के आखिरी गेंद तक नाबाद रहे। रवींद्र जडेजा ने 185 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का की मदद से 107 रनों की पारी खेली, जबकि सुंदर ने 206 गेंदों में 101 रन बनाए।
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 0 के स्कोर पर ही अपने 2 कीमती विकेट गंवा दिए थे। भारत को यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप में बड़ा झटका लगा था। तब शायद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम एक पारी से मुकाबला हार जाएगी। लेकिन इसके बाद भारत के चार बल्लेबाज केएल राहुल, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा दीवार बनकर खड़े हो गए। राहुल ने 90 और गिल ने 103 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
26 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
59 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines