Virender Sehwag bungalow: भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वीरेंद्र सहवाग आज एक आलीशान जिंदगी गुजारते हैं। क्रिकेट की पिच से संन्यास लेने के बाद सहवाग क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर की भूमिका में दिखते हैं। सहवाग मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। लेकिन उनका बचपन दिल्ली में गुजरा है।
दिल्ली के साउथ दिल्ली इलाके में 130 करोड़ रुपये का बंगला है। वह साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके में रहते हैं। जहां उनका बंगला है, वहां जमीन की कीमत 30 हजार रुपये वर्ग मीटर है।।
घर में 12 बेडरूम
नजफगढ़ के नवाब से पहचान रखने वाले सहवाग के घर में 12 बेडरूम हैं। वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हमेशा आमंत्रित भी करते रहते हैं। सहवाग ने अपने घर का नाम कृष्ण निवास रखा है। इसके अलावा उन्होंने घर में एक छोटा सा मंदिर भी बनावाया है, जहां वह परिवार के साथ भगवान की पूजा करते हैं।
इसके अलावा सहवाग के आलीशान घर में हरा भगा बगीचा है। जहां सहवाग फिटनेस के अलावा योगा भी करते हैं। इसके अलावा घर में एक छोटा सा ग्राउंड है, जहां पर वह अपने कुत्ते और परिवार के साथ मनोरंजन करते हैं। इसके अलावा सहवाग क्रिकेट और बैडमिंटन भी खेलते हैं।
विशाल लिविंग रूम
कृष्णा निवास में विशाल लिविंग रूम है, जहां पर बड़े समूह में लोग रह सकते हैं। कई बार उन्होंने इस घर में क्रिकेट जगत और मनोरंजन जगत की चर्चित हंस्तियों की मेजबानी की है।
376 करोड़ की नेटवर्थ
सहवाग की कुल संपत्ति 376 करोड़ रुपये है। उनके पास कई आलीशान गाड़ियों के अलावा बेशकीमती चीजें मौजूद हैं। उन्हें समाज के हित के लिए मदद करना अच्छा लगता है।
करियर पर एक नजर
भारत के लिए 1999 में डेब्यू करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ने 104 टेस्ट मैच खेलते हुए 49.34 की औसत के साथ 8586 रन बनाए हैं। इसके अलावा 251 वनडे में उन्होंने 35.05 की औसत के साथ 8273 रन बनाए हैं। वहीं 19 टी-20 मैच में सलामी बल्लेबाज ने 21.88 की औसत के साथ 394 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 23 शतक के अलावा 32 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं वनडे में 15 शतक के अलावा सहवाग ने 38 अर्धशतक जमाए हैं। टी-20 में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।
यहां देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें:- महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
32 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
40 mins agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
50 mins agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoइतिहास रच सकते हैं श्रेयस अय्यर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines