विराट कोहली vs सचिन तेंदुलकर: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली की वापसी हो रही है। 13 साल के बाद कोहली रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर विराट ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तैयारी भी शुरू कर दी है। विराट को रणजी में खेलते हुए देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्सर विराट कोहली की तुलना टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से की जाती है। सचिन तेंदुलकर ने भी काफी रणजी मैच खेले थे। वहीं आज हम विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के रणजी आंकड़ों पर नजर डालने वाले हैं।
सचिन तेंदुलकर के रणजी आंकड़े
पूर्व भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में 38 मुकाबले खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4281 रन बनाए थे। जिसमें मास्टर ब्लास्टर का बल्लेबाजी औसत 87.36 का रहा था। इस दौरान उनके बल्ले से 18 शतक और 19 अर्धशतक निकले थे। रणजी में सचिन की बेस्ट पारी नाबाद 233 रन की रही थी जो उन्होंने साल 2000 में तमिलनाडू के खिलाफ खेली थी।
ये भी पढ़ें:- रेलवे के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, किस पोजीशन पर खेलेंगे विराट?
विराट कोहली के रणजी आंकड़े
विराट कोहली ने अभी रणजी ट्रॉफी में 23 मुकाबले खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 1574 रन बनाए हैं। कोहली ने आखिरी बार अपना रणजी मुकाबला साल 2013 में खेला जा था। कोहली ने अभी तक रणजी में 5 शतक लगाए हैं। इस दौरान कोहली का बल्लेबाजी औसत 50.77 का रहा है।
अब विराट कोहली एक बार फिर से रणजी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। रेलवे के साथ होने वाले दिल्ली के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। जहां फ्री में आप मैच का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ बना रेलवे के खिलाफ रणजी मैच, जानें 3 बड़े कारण
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines