विराट कोहली के लिए 'अग्निपरीक्षा' बना रेलवे के खिलाफ रणजी मैच, जानें 3 बड़े कारण
Virat Kohli: विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी कड़ी में फॉर्म को हासिल करने के लिए वो फिर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस समय टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी बीच वो 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बदोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली के लिए ये मुकाबला काफी ज्यादा खास रहने वाला है। भारत को आने वाले समय में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। आइये जानते हैं कि विराट कोहली के लिए ये रणजी मैच क्यों इतना ज्यादा खास होने वाला है।
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 2020 के बाद से ही संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 5 सालों में उन्होंने सिर्फ 3 टेस्ट शतक बनाए हैं। इसके अलावा 2024 में उनका टेस्ट एवरेज 24.53 का था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लगाए गए शतक को छोड़ दें तो विराट पूरी सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं बना पाए हैं। इस दौरान वो लगातार एक ही तरह से आउट हो रहे थे।
VIRAT KOHLI SPECIAL IN THE WORLD CUP FINAL. 👑
– The man for big stages, lost 3 quick wickets and then King showed his class, What a player, he is born to play Knock-outs for India – 76 runs from 59 balls including 6 fours & 2 sixes. 🇮🇳 pic.twitter.com/WuaXOUBruX
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 29, 2024
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन्हें चौथे और पांचवें स्टंप पर ही आउट किया था। विराट कोहली बार-बार ऑफ स्टंप के बाहर वाली गेंद को खेलने की कोशिश में आउट हो रहे थे। ऐसे में विराट कोहली के पास अपनी कमजोरी से पार पाकर फॉर्म में वापसी करने का मौका है। भारत को अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है, जहां पर गेंद स्विंग काफी ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द अपनी कमजोरी को दूर करना पड़ेगा।
विराट कोहली मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे। कोहली को दोनों पारियों में भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया था । इसके अलावा दिल्ली को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।कोहली ने 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ़ रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। उन्होंने 23 रणजी मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 50.77 की औसत से 1574 रन बनाए हैं।
VIRAT KOHLI — 25th Test Fifty 💪
107 balls | 7 fours
It’s been a serious batting masterclass on this rank turner .. #INDvENG pic.twitter.com/ayJKetPqba
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 15, 2021
विराट कोहली इस समय 36 साल के हैं। उनकी उम्र और टीम इंडिया के शेड्यूल को देखते हुए ये माना जा रहा है कि वो आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते थे। ये मुकाबला भी दिल्ली के मैदान पर ही हो रहा है। ऐसे में कोहली अपने घरेलू मैदान पर इस मैच को और ज्यादा यादगार बनाना चाहेंगे।
विराट कोहली ने हाल में ही संजय बांगर के साथ अभ्यास किया है। संजय बांगर जब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच थे, तब विराट कोहली ने शतकों की झड़ी लगा दी थी। उनकी देखरेख में ही विराट कोहली ने अपनी तकनीक में भी काफी ज्यादा बदलाव किया था। विराट कोहली एक बार फिर से संजय बांगर के साथ ही अपनी तकनीक पर वर्क करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: