हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: RCB की ऐतिहासिक जीत को याद कर भावुक हुए विराट कोहली, सबसे मुश्किल पल का किया खुलासा

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछले सीजन अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतकर 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था. अब आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने आरसीबी की एतिहासिक जीत को याद करते हुए भावुक बयान दिया है.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीता. आरसीबी की टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना खिताबी सूखा खत्म किया और मैच के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी भावुक नजर आए. अब आईपीएल 2026 से पहले कोहली ने आरसीबी की ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए भावुक बयान दिया है. साथ ही कोहली ने फाइनल के सबसे मुश्किल पल का भी खुलासा किया है.

IPL 2025 के फाइनल को याद कर भावुक हुए विराट कोहली

दरअसल, RCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी टीम की जीत को याद करते हुए भावुक नजर आए. कोहली ने कहा, “RCB में हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खास रात थी. मैं पहले दिन से ही यहां हूं और साथ में रमेश माने (टीम के मसाजर और केयरटेकर). हम शायद आरसीबी ग्रुप के सबसे पुराने सदस्य हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, “जब हम फाइनल में पहुंचे तो मुझे एक शांत और आत्मविश्वास से भरा एहसास हुआ. लेकिन आप यह भी समझते हैं कि यह कोई आसान काम नहीं होने वाला है. यह फाइनल है और एक और टीम है जिसने यहां तक ​​पहुंचने के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. जाहिर है, उन्होंने भी कई अच्छी टीमों को हराया है, इसलिए वे भी अपने प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त हैं.”

विज्ञापन

यह कोई तुक्का या कोई इत्तेफाक नहीं था – कोहली

विराट ने आगे यह भी बताया कि फाइनल में RCB की हार का इतिहास टीम को अतिरिक्त प्रेरणा देता है. इससे पहले बेंगलुरु की टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल हार चुकी थी. उन्होंने कहा, “पहले कई बार जीत के करीब पहुंचकर भी जीत हासिल न कर पाने के मौकों को देखेत हुए, मुझे लगता है कि इससे हमें अपना हौसला बनाए रखने के लिए और ज्यादा प्रेरणा दी.”

उन्होंने आगे कहा, “लीग अब और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गई है, इसलिए फाइनल तक पहुंचने के लिए हमने निश्चित रूप से बहुत अच्छी क्रिकेट खेली होगी. यह कोई तुक्का नहीं है. यह कोई इत्तेफाक नहीं है. हमने कुछ बहुत अच्छी टीमों को हराया है और हम एक बेहतरीन टीम हैं. हमने इस दिन यहां पहुंचने का हक पूरी लगन से कमाया है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए आए 4 नए नियम, जानें सभी टीमों के फायदे और नुकसान

फाइनल के सबसे मुश्किल पल को किया याद

फाइनल में पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 27 रनों की जरूरत थी और जैसे ही जोश हेजलवुड ने ओवर की शुरुआत में दो डॉट बॉल फेंकीं, मैच लगभग खत्म हो चुका था. हालांकि, ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद ही कोहली के लिए सबसे मुश्किल दौर शुरू हुआ. कोहली ने आगे उन पलों को याद करते हुए कहा,

“खासकर आखिरी ओवर, जब आपको पता होता है कि मैच आपके हाथ में है. उम्मीद यही रहती है कि जोश नो बॉल न फेंके, जो वो कभी नहीं फेंकते. काफी आत्मविश्वास था, लेकिन फिर भी जैसा मैंने कहा, आप एक बेहतरीन नतीजे की उम्मीद कर रहे होते हैं. इसलिए, यह जानते हुए कि मैच उनके हाथ से निकल चुका है और फिर उन आखिरी तीन गेंदों का इंतजार करना शायद रात का सबसे मुश्किल हिस्सा था.”

विज्ञापन

‘मैं कभी नहीं भूलूंगा’

आखिर में RCB ने फाइनल 6 रन से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. उस पल को याद करते हुए विराट ने कहा कि, “पूरी रात कमाल की थी. मेरे लिए ये सब सपने जैसा लगा, यकीन नहीं हो रहा था. आखिरी में सब कुछ आंखों के सामने घूम गया. 18 साल का पूरा सफर. अच्छे-बुरे पल, उतार-चढ़ाव सब याद आए. जैसे सारी जिंदगी के पल अगले 10 मिनट में खत्म होने वाले हों. इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. इसे महसूस करना पड़ता है. ये अनुभव मैं कभी नहीं भूलूंगा.”

बता दें कि, आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टूर्नामेंट शुरू होने के 3 दिन पहले बदला PSL 2026 का शेड्यूल, बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू पर होंगे मुकाबले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola