India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। जहां एक तरफ इस मैच में यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिला है, तो वहीं विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। विराट की इंजरी ने अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है।
विराट को घुटने में लगी चोट
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहला वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं। कोहली को घुटने में चोट लगी है, जिसके चलते उनको पहले मैच से बाहर रहना पड़ रहा है। टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये सीरीज काफी अहम है। ऐसे में सभी प्लेयर्स का ये सीरीज खेलना काफी अहम है।
रोहित का बयान आया सामने
टॉस के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि “दुर्भाग्य से विराट नहीं खेल रहे हैं, कल रात उन्हें घुटने में समस्या थी। मैच से पहले कोहली को घुटने पर पंट्टी बांधे हुए देखा गया था। फैंस का कोहली के पहले वनडे मैच में खेलने का इंतजार था, लेकिन अब फैंस का ये इंजतार थोड़ा और बढ़ने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कोहली की कब वापसी होती है?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे ये दो खिलाड़ी, वरुण चक्रवर्ती को करना पड़ेगा और इंतजार
रोहित ने आगे कहा कि “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। शुरुआत में गेंद के साथ आक्रामक होने की जरूरत है और फिर बाद में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। कुछ समय के लिए आराम मिलना अच्छा है, यह एक नई शुरुआत है और यह अच्छा प्रदर्शन करने का एक शानदार मौका है।”
हर्षित राणा और जायसवाल को मिला मौका
टी20 और टेस्ट में धमाल मचाने के बाद अब यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। यशस्वी जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: ‘गंभीर के लिए भारत-पाकिस्तान केवल एक और मैच नहीं’, जानें क्यों रवि शास्त्री ने कही ये बात
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines