IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू इन दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, वरुण चक्रवर्ती को करना पड़ेगा और इंतजार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।

BeFunky-collage - 2025-02-06T130627.091

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच आज (6 फरवरी) को नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

इन दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा डेब्यू कर रहे हैं। राणा ने हाल में ही टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था।इस मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए थे और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं, यशस्वी जायसवाल टी20 और टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह बनाने क बाद वनडे क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली को नहीं मिला मौका

विज्ञापन

टॉस के समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि विराट कोहली को इस समय घुटने में दिक्कत है। इस वजह से वो नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर ही यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है। Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने अपने दाहिने घुटने पर पट्टी बांध रखी है और टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल होते समय वो सावधानी से चल रहे थे।

 

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ