हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Virat Kohli का वो रिकॉर्ड, जिसे देख थर-थर कांप रहे पंजाब के गेंदबाज, ऐसा हुआ तो RCB का फाइनल खेलना तय!

Virat Kohli RCB: विराट कोहली का बल्ला जब-जब बोलता है, तो आरसीबी को रोक पाना विपक्षी टीम के लिए बेहद मुश्किल होता है।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli RCB: विराट कोहली के लिए आईपीएल 2025 कमाल का गुजरा है। किंग कोहली लगातार बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं। आरसीबी अगर 9 साल बाद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है, तो इसमें कोहली का बड़ा हाथ रहा है। विराट ने इस सीजन निरंतरता के साथ जबरदस्त पारियां खेली हैं। पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी अपने स्टार बल्लेबाज से एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी कोहली ने बल्ले से खूब धमाल मचाया था और अर्धशतकीय पारी खेली थी। कोहली की फिफ्टी का मतलब आरसीबी की जीत की गारंटी होता है।

कोहली का रिकॉर्ड देख कांपे पंजाब के गेंदबाज

दरअसल, आईपीएल 2025 में कोहली अब तक 8 मैचों में 50 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। विराट ने जिन मैचों में अर्धशतक जमाया है उन सभी मुकाबले में आरसीबी को जीत नसीब हुई है। एक सीजन के अंदर टीम की जीत में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम दर्ज हो चुका है। इससे पहले साल 2016 में कोहली ने 7 अर्धशतीय पारियां खेली थीं और इन सभी में आरसीबी को जीत मिली थी। यानी अब पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी अगर कोहली अर्धशतक लगाने में सफल रहे, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फाइनल में जाना तय समझिए।

कमाल की फॉर्म में विराट

विराट कोहली के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं रहा है। 13 मैचों में विराट 60 की औसत और 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अब तक 602 रन ठोक चुके हैं। दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज इस सीजन विराट के बल्ले पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए अहम मैच में भी विराट ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया था। विराट ने 30 गेंदों में 54 रन की धांसू पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग के दौरान किंग कोहली ने 10 चौके जमाए थे।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola