Virat kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। विराट कोहली ने इस मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए अहमदाबाद की धरती पर बड़ा करिश्मा कर दिया है। वह एशियाई सरजमीं पर सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
विराट कोहली एशिया में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने ये कारनामा 340 पारियों में किया है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 353 पारियों में ऐसा किया था। हालांकि अब सचिन को पछाड़ते हुए कोहली आगे निकल गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 4 हजार रन पूरा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
विराट ने इस मैच में एक नहीं बल्कि 2 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया। वह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 4 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी
विराट कोहली ने इस मैच में 55 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी। वह शानदार लय में नजर आ रहे थे और चारों दिशा में शॉट खेल रहे थे। लेकिन आदिल रशीद की बाहर जाती गेंद पर वह डिफेंस करने के प्रयास में कॉट बिहाइंड (कीपर कैच)हो गए। अपनी पारी के दौरान कोहली ने 7 चौके और 1 छक्के अपने नाम किए।
विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ रही भारतीय टीम
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 41 ओवर में 289/5 विकेट बना चुकी है। कोहली के अलावा गिल ने 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 112 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी 78 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक 12 रन बनाकर आउट हुए।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
26 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
57 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines