Virat Kohli Most Catches: दुबई के मैदान पर विराट कोहली ने बिना बैटिंग किए ही इतिहास रच डाला है। विराट भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। रविंद्र जडेजा की गेंद पर जोश इंग्लिस का कैच लपकने के साथ ही विराट ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया। टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 335 कैच लपक चुका है। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
कोहली ने रचा इतिहास
विराट कोहली भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 336 कैच लपक चुके हैं। वहीं, द्रविड़ ने 334 कैच पकड़े थे। विराट ने कंगारू बल्लेबाज जोश इंग्लिस का कैच लपकते हुए इस खास उपलब्धि को अपने नाम किया। बता दें कि वनडे क्रिकेट में भी टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने हाल ही में मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। 50 ओवर के फॉर्मेट में विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में कोहली रिकी पोंटिंग से भी आगे निकल गए हैं। कोहली वनडे में 161 कैच लपक चुके हैं।
264 पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम
सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 264 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, एलेक्स कैरी ने 61 रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। मैक्सवेल ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट अपनी झोली में डाले। रविंद्र जडेजा की घूमती गेंदों का जादू भी सिर चढ़कर बोला और उन्होंने 40 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines