हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति की बड़ी कामयाबी, KKR के स्टार खिलाड़ी ने किया रिएक्ट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय थलापति की पार्ची तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने इतिहास रच दिया. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी विजय की पार्टी 100 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में अब केकेआर के स्टार खिलाड़ी ने विजय की जीत पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Varun Chakravarthy reacts to Vijay Thalapathy: आईपीएल 2026 के दौरान तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव हुए, जिसका नतीजा 4 मई को आया. तमिलनाडु की राजनीतिक में बड़ा फेरबदल हुआ. साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कागजम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी शानदार बढ़त के साथ राजनीति में धांसू डेब्यू किया. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर विजय थलापति और उनकी राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के तमिलनाडु चुनावों में धमाकेदार डेब्यू पर खास संदेश भेजा.

विजय का शानदार प्रदर्शन

टीवीके विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है. ऐसे में पूरी संभावना है कि विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसके बाद केकेआर के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने विजय को खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विजय के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘अन्ना’. बता दें कि वरुण ने पहले खुलासा किया था कि वह साउथ सुपर स्टार विजय थलापति और रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं. वरुण ने दिल वाला इमोजी भी साझा किया है.

कैसा है वरुण का प्रदर्शन?

केकेआर के स्टार खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था. उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी 3 विकेट झटके थे. आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 7 मैच में वरुण ने 10 विकेट लिए हैं. वरुण ने अब तक खेले गए 91 आईपीएल मैच में 110 विकेट लिए हैं. वहीं भारत के लिए 4 वनडे में उन्होंने 10 विकेट, जबकि 45 टी-20आई में उन्होंने 73 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वरुण भारत की टी-20 टीम का भी हिस्सा हैं. वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वरुण भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़े: रियान पराग के ई सिगरेट कांड से लेकर अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द तक, ये रहे IPL 2026 के 5 बड़े विवाद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola