रियान पराग के ई सिगरेट कांड से लेकर अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द तक, ये रहे IPL 2026 के 5 बड़े विवाद

आईपीएल 2026 में अब तक कई विवाद सामने आ चुके हैं. रियान पराग के ई सिगरेट कांड से लेकर अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द तक आइए नजर डालते हैं आईपीएल के 5 बड़े विवाद पर

Cricket News - 2026-05-04T174711.561
1 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस सीजन अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस बार बल्लेबाजों को दबदबा देखने को मिल रहा है. सीजन में खूब रन बन रहे हैं. आईपीएल 2026 में अब तक कई विवाद भी हुए हैं. आइए एक नजर इस सीजन के 5 सबसे बड़े विवाद पर डालते हैं.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 6 में अभिषेक शर्मा चर्चा में आए, जब उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उनकी मैच फीस पर 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया था.

विज्ञापन

रियान पराग

रियान पराग3 / 6

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा विवाद अब तक रियान पराग का रहा. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के मैच 40 के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल किया. इसके बाद बीसीसीआई ने उनपर जुर्माना लगाया था.

काइल जैमिंसन

काइल जैमिंसन4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में मैदान से बाहर भेजने की चेतावनी दी. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसके लिए उन्हें 2 डिमेरिट अंक मिले थे.

विज्ञापन

अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल के मैच नंबर 38 में अंपायर से आउट होने के बाद बहस की थी. इसके बाद उन्होंने पवेलियन जाते समय अपना बल्ला फेंका था और तोड़फोड़ की थी. इसके लिए उन्हें दंड भी दिया गया था.

रविंदर सिंह भिंडर

रविंदर सिंह भिंडर6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रविंदर सिंह भिंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे. इसके बाद उनपर 1 लाख रुपये का जुर्नाना लगाया गया. आईपीएल 2026 के मैच नंबर 16 में ये घटना घटी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन