Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

4,4,4,6… वैभव सूर्यवंशी ने की जोश हेजलवुड की जमकर कुटाई, 15 गेंदों पर ठोक दिया तूफानी अर्धशतक

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदो पर अर्धशतक ठोक दिया. इस दौरान वैभव ने जोश हेजलवुड की जमकर धुनाई की और उनके ओवर में 4 चौके और एक छक्के साथ 18 रन बटोरे.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 11, 2026 00:39
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में वैभव ने मैदान पर आते ही माहौल बना दिया. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और सिर्फ 15 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी.

वैभव ने 15 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक

RCB के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव से की और एक चौका लगाया. दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखा. वैभव ने जोश हेजलवुड के एक ओवर में 4 गेंदों पर लगातार बाउंड्री (4,4,4,6) लगाकर 18 रन ठोक दिए और अगली ओवर में भुवी के खिलाफ 2 छक्के और 1 चौके के साथ 16 रन बटोर लिए. इस तरह वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर दी. यह दूसरी बार है जब वैभव ने IPL में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है.

---विज्ञापन---

IPL में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक

  • 13 गेंदें – यशस्वी जयसवाल (आरआर) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 14 गेंदें – केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम DC, मोहाली, 2018
  • 15 गेंदें – यूसुफ पठान (केकेआर) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
  • 15 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
  • 15 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*

ये भी पढ़ें- IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी 

वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके 78 रन

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 26 गेंदों पर 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन ठोक दिए. उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया, लेकिन आउट होने से पहले वैभव ने उनकी भी जमकर पिटाई की.

---विज्ञापन---

ये भी पढें- RR vs RCB: वैभव-जुरेल के तूफान में उड़ गई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका

First published on: Apr 11, 2026 12:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.