Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. इस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवानी पड़ी. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव और वैभव को मौका देने के लिए लगातार मांग उठ रही है.
म्मीद जताई जा रही है कि वैभव को इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है, जहां टीम इंडिया 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. लेकिन सबके मन में यही सवाल है कि वैभव को किस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसकी जगह वैभव को मौका मिल सकता है.
वैभव सूर्यवंशी को इस खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. चोपड़ा का मानना है कि सैमसन पर सबसे ज्यादा दबाव है, क्योंकि वह आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में पूरी तरह फ्लॉप रहे. संजू ने पहले मैच में सिर्फ 5 रन बनाए, जबकि दूसरे टी20 में पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो गए.
अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा, “आयरलैंड के मुकाबलों को अक्सर उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता, लेकिन जब आप सीरीज हार जाते हैं तो फिर हर चीज गंभीर हो जाती है. आपने आयरलैंड को 154 रन पर रोक दिया. लेकिन संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए. मुझे उनकी चिंता हो रही है, क्योंकि वह पहले खिलाड़ी होते हैं जिसपर गाज गिरती है. जब भी टीम में बदलाव होता है और अगर किसी को बाहर जाना है तो सबसे पहले संजू का नाम आता है. मैं उम्मीद कर रहा था कि दूसरे मैच में वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वह शून्य पर आउट हो गए.”
वैभव को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार!
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है. आयरलैंड सीरीज खत्म होने के बाद भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने साफ किया कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें भी डेब्यू से पहले वही प्रक्रिया अपनानी होगी, जिससे टीम के बाकी खिलाड़ी गुजरे हैं.
डोएशे ने कहा, “वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. लेकिन संजू सैमसन वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन महीने पहले हमें विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है. खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें लंबे समय तक मौके देना हमारी प्राथमिकता है.”
ये भी पढ़ें- Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw की बर्बाद! इन 5 बड़ी गलतियों से फैंस को किया निराश
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें- 24 छक्के, 337 रन… पूरे IPL सीजन PBKS ने किया ‘इग्नोर’, अब विदेशी लीग में ये धाकड़ बल्लेबाज उड़ा रहा गेंदबाजों की धज्जियां
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines