Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 8 नवंबर से राउंड 4 का आगाज हो चुका है, जिसमें 38 टीमें मैदान पर उतरी थीं. 11 नवंबर को मैच का तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. तीसरे दिन उत्तराखंड, मुंबई और उत्तर प्रदेश ने एक पारी से जीत हासिल कर ली. वहीं, तमिलनाडु को आंध्र के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. आइए एक नजर डालते हैं तीसरे दिन की बड़ी अपडेट्स पर.
उत्तराखंड ने हरियाणा को हराया
उत्तराखंड ने हरियाणा के खिलाफ एक पारी और 28 रनों से जीत हासिल कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने इस मैच में 288 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हरियाणा 112 और दूसरी पारी में 148 रनों पर सिमट गई. उत्तराखंड की ओर से जगदीश सूचित ने 18.1 ओवर में 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने 26.4 ओवर में 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
मुंबई ने हिमाचल को रौंदा
मुंबई ने हिमाचल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान की 112 और सिदेश लाड की 127 रनों की पारी के बदौलत 446 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश पहली पारी में 187 और दूसरी पारी में 139 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह मुंबई ने पारी और 120 रनों से जीत हासिल कर ली. शम्स मुलानी ने मुंबई की ओर से दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे.
ये भी पढ़ें: टूटने वाला है दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, कारण जानकर होगी हैरानी
यूपी ने नागालैंड को दी शिकस्त
उत्तर प्रदेश ने नागालैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 138.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 535 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नागालैंड पहली पारी में 117 और दूसरी पारी में 153 रनों पर सिमट गई. उत्तर प्रदेश ने इस तरह पारी और 265 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. शिवम मावी इस मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 101 रनों की शतकीय पारी के अलावा पहली पारी में 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार भी बनाया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: ‘सैमसन को हम…’ जडेजा-संजू ट्रेड पर CSK का आया पहला बयान
आंध्र ने तमिलनाडु को हराया
तमिलनाडु ने आंध्र के खिलाफ पहली पारी में 182 रन बनाए, जिसके जवाब में आंध्र 177 रनों पर सिमट गई. वहीं, तमिलनाडु ने फिर दूसरी पारी में 195 रन बनाए, जिसके जवाब में आंध्र ने 201/6 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल कर ली.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
8 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
34 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines