टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20वें देश ने किया टीम का ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार भी 20 टीमें भाग ले रही हैं. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. मेगा इवेंट के लिए आखिरी देश ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. भारतीय मूल के खिलाड़ी को कप्तानी का जिम्मा मिला है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026

टी-20 वर्ल्ड कप 2026

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक 19 देशों ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. 30 जनवरी को आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाले यूएसए ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया. यूएसए मेगा इवेंट में के लिए अपने दल का ऐलान करने वाली 20वीं टीम बनी. इससे पहले सभी 19 देशों ने अपने दल का ऐलान कर दिया था.

भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

यूएसए की कप्तानी मोनांक पटेल संभालेंगे. उन्होंने भारत में घरेलू क्रिकेट भी खेला है. लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्होंने यूएसए का रुख अपनाया. मोनांक पटेल की अगुवाई वाली इस टीम में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेने वाले 10 खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं. यूएसए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरी बार भाग लेगा.

विज्ञापन

इससे पहले टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लिया था, जिसकी मेजबानी यूएसए और वेस्टइडीज ने मिलकर की थी. विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 219 रन बनाए, जबकि नेत्रावलकर ने अपने देश के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक 6 विकेट लिए थे. नेत्रावलकर ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला है. इसके बाद सीनियर टीम में जगह न मिलने के कारण उन्होंने यूएसए से खेलने का फैसला किया.

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यूएसए अभ्यास मैच भारत A के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. इसके अलावा वर्ल्ड कप में टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में करेगी, जहां टीम का सामना मेजबान भारत से होगा.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए का स्क्वाड

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.

विज्ञापन

यूएसए टी20 विश्व कप के कार्यक्रम

7 फरवरी – भारत बनाम अमेरिका, मुंबई
10 फरवरी – पाकिस्तान बनाम अमेरिका, कोलंबो
13 फरवरी – नीदरलैंड बनाम अमेरिका, चेन्नई
15 फरवरी – नामीबिया बनाम अमेरिका, चेन्नई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ