UP T 20 Premier League 2024: यूपी T 20 प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन की शुरुआत 25 अगस्त से हो गई है। पहला मैच पिछले साल की विजेता काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला जा रहा है। पहले मैच में मेरठ मावेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूपी T 20 प्रीमियर लीग 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस कृति सेनन और सिंगर बादशाह भी नजर आए।
यूपी T 20 प्रीमियर लीग में लगा बॉलीवुड का तड़का
यूपी T 20 प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस कृति सेनन और रैपर बादशाह ने परफॉरमेंस दी। इस दौरान मैच देखने आए फैंस भी ‘बद्री की दुल्हनिया’ गाने पर जमकर झूमें। रैपर बादशाह ने ‘काला चश्मा’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ गाने पर परफॉरमेंस दी। उन्होंने पूरे मैदान में दौड़ दौड़कर परफॉरमेंस दी।
वहीं, ‘तेरा नाम हज़ारां बारी’ गाने पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने परफॉरमेंस दी। इसके अलावा आयुष्मान खुराना के भाई अपराशक्ति खुराना ओपनिंग सेरेमनी में एंकरिंग करते हुए दिखाई दिए। कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और बादशाह तीनों ने नाचो नाचो गाने पर एक साथ डांस किया।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
राजीव शुक्ला और सुरेश रैना भी आए नजर
ओपनिंग सेरेमनी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा, लीग के अध्यक्ष डीएस चौहान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना, यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी भी मौजूद थे। सुरेश रैना यूपी T 20 प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर है। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। बता दें कि इस बार यूपी टी 20 लीग के मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। इस लीग का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर होगा।
ये भी पढ़ें: अंपायर ने खोल दी पाकिस्तानी विकेटकीपर की पोल, कहा ‘कबूतर की तरह…’
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
52 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines