अंपायर ने खोल दी पाकिस्तानी विकेटकीपर की पोल, कहा 'कबूतर की तरह...'

Pakistan Cricket Team के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने नाबाद 171 रनों की पारी खेली है। इस बीच भारतीय क्रिकेट अंपायर ने उनकी पोल भी खोल दी है, जिसे सुनकर मोहम्मद रिजवान को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। 

Mohammad Rizwan

Mohammad Rizwan

Pakistan Cricket Team के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर भारतीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया है। अनिल चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि वो अपने साथी अंपायर्स को पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज से सावधान रहने के लिए भी कहते हैं। मोहम्मद रिजवान मौजूदा समय में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने नाबाद 171 रन की पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट अंपायर का ये बयान उन्हें कतई रास नहीं आएगा।

विज्ञापन

क्या बोले अंपायर अनिल चौधरी 

भारतीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर अपने विचार रखे हैं। एक पॉडकास्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का ये विकेटकीपर स्टंप के पीछे कबूतर की तरह उछलता है। इस विकेटकीपर से सावधान रहने के लिए उन्होंने अपने साथी अंपायरों को भी आगाह किया हुआ है।

विज्ञापन

एशिया कप को किया याद 

अंपायर अनिल चौधरी ने यूट्यूब पर ‘2 स्लॉगर्स’ पॉडकास्ट पर ये बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि विकेटकीपरों को झूठी अपील को लेकर वो अपने साथी अंपायरों को आगाह करते रहते हैं। अनिल चौधरी ने आगे कहा कि उन्होंने पिछले साल एशिया कप में अंपायरिंग की थी। यहां मोहम्मद रिजवान मैच खेल रहे थे। वो हर गेंद पर चिल्लाता रहता है। उन्होंने दूसरे अंपायर को भी आगाह किया कि मोहम्मद रिजवान क्या कर रहा है। एक पल ऐसा भी आया जब दूसरा अंपायर उनकी अपील मानने के करीब था, लेकिन अचानक उसे मेरे शब्द याद आ गए और उसने इसे ठुकरा दिया।

विज्ञापन

कबूतर की तरह कूदता है 

अनिल चौधरी ने आगे कहा कि वो वही है न जो लिपस्टिक जैसा कुछ लगाता है? वह बहुत अपील करता है। कबूतर की तरह उछलता रहता है। तथ्य ये है कि एक अच्छा अंपायर जानता है कि कौन अच्छा विकेटकीपर है। अगर अंपायर अच्छा है तो विकेटकीपरों की कभी नहीं चलती है। और इतनी टेक्नोलॉजी आ गई है, उसमें क्यों अपनी बेइज्जती करवा रहे हैं? उल्टा सीधा निकल जाएगा तो लोग उनका ही मजाक उड़ाएंगे। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ