Seth Rollins Injury Update: WWE Saturday Night’s Main Event में सैथ रॉलिंस बुरी तरह चोटिल हो गए। सैथ रॉलिंस और एलए नाइट के बीच मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले के दौरान सैथ एक मौके पर गलत तरीके से लैंड कर गए और इसी वजह से उनके दाएं पैर में चोट आ गई थी। वो सही तरह से खड़े तक नहीं हो पाए थे और मुकाबला खत्म होने के बाद भी उनकी हालत ठीक नहीं थी। अब ट्रिपल एच ने उनकी चोट पर अपडेट दे दिया है।
ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस की चोट पर दी बुरी खबर
Evolution 2025 के समापन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसी बीच ट्रिपल एच नजर आए और उनसे सैथ रॉलिंस के स्वास्थ्य के बारे में सवाल किया गया। द गेम ने बताया कि सैथ की चोट ठीक नजर नहीं आ रही है और वो MRI कराएंगे। इसके बाद पता चलेगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है। ट्रिपल एच ने अपने इस बयान द्वारा मुहर लगा दी है कि सैथ को चोट लगी है। आने वाले समय में खुद सैथ अपने फैंस को जानकारी दे सकते हैं कि वो कितने समय तक एक्शन से दूर रहने वाले हैं।
रोमन रेंस की वापसी में होगी देरी!
रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने WrestleMania 41 के बाद Raw में हमला करके एक्शन से दूर कर दिया था। रोमन का लक्ष्य वापसी पर सैथ से बदला लेना होगा। कई लोग उम्मीद लगा रहे थे कि रोमन रेंस वापसी करके सैथ रॉलिंस पर हमला कर सकते हैं और SummerSlam के लिए उनका मैच बुक हो सकता है। हालांकि, अब सैथ चोटिल हैं और ऐसे में रोमन रेंस की वापसी पर सवाल हैं। उनके SummerSlam से पहले रिटर्न के चांस कम हो चुके हैं। सैथ जब दोबारा एक्शन में आएंगे, तब शायद रोमन की वापसी हो सकती है। वैसे भी रोमन पार्ट-टाइमर शेड्यूल पर काम करते हैं।
Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट का क्या होगा भविष्य?
सैथ रॉलिंस 2025 के मेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट विजेता हैं। सैथ ने जब कॉन्ट्रैक्ट जीता था, तो सब हैरान थे और यह देखना चाहते थे कि वो ब्रीफकेस के साथ क्या करेंगे। उम्मीद थी कि SummerSlam या Clash in Paris में वो इसे कैश-इन करेंगे। अगर सैथ लंबे समय तक बाहर होते हैं, तो फिर Money in the Bank उनसे वापस लिया जा सकता है।