The Rock May Not Return: WWE SummerSlam 2025 का अंत देखने को मिल गया है। इस शो में कुछ बड़े मैच देखने को मिले। फैंस को उम्मीद थी कि द रॉक की आखिर वापसी होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ट्रिपल एच ने SummerSlam द्वारा कुछ बड़े हिंट दिए और यह बताने का प्रयास किया कि फैंस का इंतजार बढ़ने वाला है। शायद 2025 में तो रॉक की अपीयरेंस नहीं ही होगी।
द रॉक की वापसी नहीं होने के मिले हिंट
SummerSlam में कई ऐसी चीजें हुई, जिनसे संकेत मिले कि ट्रिपल एच का अभी रॉक को दोबारा WWE टीवी पर लाने का प्लान नहीं है। जॉन सीना ने इवेंट से पहले बेबीफेस टर्न ले लिया और SummerSlam के दौरान उन्होंने हील की तरह कोई बर्ताव नहीं किया। इससे संकेत मिल गए कि रॉक और जॉन का साथ सिर्फ Elimination Chamber तक ही था। अब सीना का कैरेक्टर बदल गया है, तो रॉक का उनके साथ आने का कोई मतलब नहीं बनता।
कुछ फैंस ने उम्मीद की थी कि द रॉक वापसी करके कोडी रोड्स की मदद करते हुए जॉन सीना को धोखा देंगे। इससे अमेरिकन नाईटमेयर का हील टर्न हो जाएगा। SummerSlam नाइट 2 में ऐसा कुछ नहीं रहा और रोड्स बेबीफेस बने रहे। उन्होंने बिना चीटिंग के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। यह चीज बताती है कि रॉक और कोडी के साथ आने का भी कोई प्लान नहीं है। ऐसे में फाइनल बॉस का अभी टीवी पर नजर आने का कोई मतलब नहीं बनता।
जॉन सीना की ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी हो गई है शुरू
जॉन सीना ने SummerSlam से पहले आखिरी SmackDown में बेबीफेस टर्न लिया था। उन्होंने इसी बीच रॉक पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिग्गज उनकी मदद के लिए कभी उपलब्ध नहीं रहे हैं। इसी वजह से वो उनके साथ नहीं रहना चाहते थे। लगा था कि रॉक वापसी करके जॉन पर हमला करते हुए दुश्मनी शुरू करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam नाइट 2 के अंत में रिटर्न किया और सीना पर अटैक कर दिया। जॉन अब द बीस्ट के साथ दुश्मनी में व्यस्त रहेंगे और उनका रॉक के खिलाफ अभी आमने-सामने आना मुश्किल है। यह सभी चीजें से हिंट देती हैं कि रॉक की अभी तो WWE में वापसी शायद नहीं होगी।
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में Brock Lesnar की क्यों हुई खतरनाक वापसी? जानिए इसके 3 बड़े कारण
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines