हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऐसी फील्डिंग नहीं देखी होगी, TNPL में अश्विन की टीम का बना मजाक

TNPL 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 11वें मैच में आर अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रैगंस की फील्डिंग का मजाक बनता हुआ दिखाई। लगातार 3 बार खिलाड़ियों ने गलत थ्रो किया, जिससे बल्लेबाजों ने 3 रन दौड़कर ले लिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025

TNPL 2025: इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेली जा रही है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज आर अश्विन भी खेल रहे हैं। इस लीग में आर अश्विन डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं लीग का 11वां मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगंस के बीच खेला गया। इस मैच में अश्विन की टीम फील्डिंग देखकर हर कोई अब टीम का मजाक बना रहा है। हालांकि मैच में अश्विन की टीम ने शानदार जीत हासिल की।

डिंडीगुल ड्रैगंस की फील्डिंग बनी मजाक

भले ही इस मैच को आर अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रैगंस जीत गई हो लेकिन फील्डिंग में टीम के खिलाड़ियों ने काफी गलती की। वहीं मैच के दौरान एक ऐसा पल आया, जब हर कोई डिंडीगुल ड्रैगंस की फील्डिंग देखकर हंसने लगा, खुद कप्तान अश्विन ये सब देखकर हैरान रह गए थे। ये नजारा पारी की आखिरी गेंद पर देखने को मिला, जब गुरजपनीत सिंह ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ एक शॉट खेला, जिस पर उन्होंने तेजी से सिंगल लिया वहीं एक्स्ट्रा कवर की तरफ खड़े अश्विन ने गेंद को पकड़कर थ्रो किया लेकिन गेंदबाज इस गेंद को पकड़ न सके, जिसके चलते बल्लेबाजों ने दूसरा रन भी ले लिया था।

इसके बाद अगला थ्रो भी ऐसा आया कि विकेटकीपर देखता रह गया और बल्लेबाजों ने एक ओर रन ले लिया। इतना ही नहीं इसके बाद तीसरा थ्रो भी सटीक नहीं रहा। ये सब देखकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई हंसने लगा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

डिंडीगुल ड्रैगंस ने 45 रन से जीता मैच

इस मैच में सीचेम मदुरै पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। सीचेम मदुरै पैंथर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अथीक उर रहमान ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली थी। वहीं डिंडीगुल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए डीटी चंद्रशेखर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

इसके बाद अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रैगंस ने इस मैच को 12.3 ओवर में महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। डिंडीगुल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम सिंह ने सबसे ज्यादा 86 रन की पारी खेली थी। वहीं कप्तान आर अश्विन ने 29 गेंदों पर 49 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs IND A: जसप्रीत बुमराह ने बढ़ाई टेंशन, दूसरे दिन ऐसा रहा प्रदर्शन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola