Jasprit Bumrah Replacement: भारतीय क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस समय एक ही खिलाड़ी की फिटनेस पर टिकी हुई हैं। नाम है जसप्रीत बुमराह। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, यह सवाल हर किसी के जहन में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह पर आखिरी फैसला आज यानी 11 फरवरी को लिया जा सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बुमराह इस मेगा इवेंट के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो स्क्वॉड में उनकी जगह कौन लेगा। जस्सी को रिप्लेस करने के लिए तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
हर्षित राणा
माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो सिलेक्टर्स शायद हर्षित राणा पर भरोसा दिखाएं। हर्षित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में अपना डेब्यू किया है। दो मैचों में हर्षित ने चार विकेट चटकाए हैं और अपनी बॉलिंग से खासा प्रभावित करने में भी सफल रहे हैं। एक ही चीज है, जो हर्षित के खिलाफ जा सकती है वो है आईसीसी इवेंट में ना खेलने का अनुभव।
मोहम्मद सिराज
भले ही सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज और वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया हो, लेकिन उनकी काबिलियत पर किसी को जरा भी शक नहीं है। सिराज अपना दिन होने पर किसी भी बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का दमखम रखते हैं। सिराज के पास अनुभव भी मौजूद है और वह बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का हुनर भी रखते हैं। हालांकि, सिराज की हालिया फॉर्म जरूर अभी खराब चल रही है।
प्रसिद्ध कृष्णा
बुमराह को रिप्लेस करने के लिए सिलेक्टर्स प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। कृष्णा के पास दमदार पेस मौजूद है। इसके साथ ही वह अच्छी लाइन एंड लेंथ के साथ गेंदबाजी करने पर बल्लेबाजों के लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की जर्सी में कृष्णा का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 17 मैचों में उन्होंने कुल 29 विकेट निकाले हैं। एक मैच में चार विकेट लेने का कारनामा प्रसिद्ध दो बार कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
9 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
21 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
30 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
51 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
54 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines