India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन में बुधवार 13 नवंबर को खेला जाएगा। अब तक खेले गए 2 मैच में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं। तीसरा मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज पर 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगी। दूसरे मैच में भारतीय टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने फ्लॉप प्रदर्शन किया था। खासकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय रही। ऐसे में अभिषेक शर्मा का अब पत्ता कट सकता है।
सलामी जोड़ी में हो सकता है बड़ा बदलाव
माना जा रहा है कि सलामी जोड़ी में अभिषेक शर्मा को हटाया जा सकता है। अभिषेक लगातार टी-20 में फ्लॉप हो रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी 7 पारी में एक भी बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। अभिषेक ने आखिरी 7 मैच में 10, 14, 16, 15, 4, 7,4 रन बनाए हैं। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव अभिषेक की जगह पर तिलक वर्मा को संजू सैमसन के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दे सकते हैं। वहीं संजू शानदार फॉर्म में भी हैं। पहले टी-20 मैच में उन्होंने शतक जमाया था, जबकि दूसरे मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे।
ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर
माना जा रहा है कि नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव ही बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि सूर्या का अब तक इस सीरीज में बेस्ट प्रदर्शन नहीं निकला है। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में रमनदीप सिंह को भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला सकता है। रमन ने आईपीएल के अलावा हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके अलावा रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, और अक्षर पटेल भी लोअर मिडिल ऑर्डर में नजर आएंगे।
गेंदबाजी विभाग में भी हो सकता है बदलाव
स्पिन गेंदाबाजी विभाग में रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल मोर्चा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाज आवेश खान का पत्ता कट सकता है। आवेश खान दो मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं और केवल 2 विकेट ही अपने नाम कर पाए हैं। उनकी जगह पर विशाक विजयकुमार को मौका मिल सकता है। वहीं दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह भी दिख सकते हैं।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विशाक विजयकुमार।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, भारत को लेकर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
22 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
34 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
43 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines