IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अहम मैच में अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह को एक मैच में आराम देने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। वहीं, मोहम्मद शमी को अंतिम ग्यारह से फिर ड्रॉप कर दिया गया है। इंजरी के चलते दो मुकाबले मिस करने के बाद रिंकू सिंह फिर से टीम में लौट आए हैं। इसके साथ ही शिवम दुबे को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई है।
तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। तीसरे टी-20 में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे मोहम्मद शमी को फिर से ड्रॉप कर दिया गया है। शमी की जगह पर अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। शमी राजकोट में लय में दिखाई नहीं दिए थे और उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 25 रन खर्च किए थे। वहीं, इंजरी की वजह से आखिरी दो टी-20 मैच मिस करने वाले रिंकू सिंह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। रिंकू को ध्रुव जुरैल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
सुंदर टीम से ड्रॉप
पिछले मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बुरी तरह से फ्लॉप रहे वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सुंदर की जगह पर शिवम दुबे को रखा गया है। तीसरे टी-20 में सुंदर ने सिर्फ एक ओवर डाला था और 15 रन खर्च किए थे। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाने के लिए 15 गेंदें खेली थीं। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है। तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26 रन से बाजी मारी थी। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 171 रन लगाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 145 रन ही बना सकी थी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines