Team India jersey launched: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च हो गई है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे मैच के इनिंग ब्रेक के दौरान बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च कर दी है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इसका अनावरण हुआ. मौके पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे.
रोहित शर्मा और तिलक वर्मा भी थे मौजूद
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को भी सम्मानित किया गया. रोहित शर्मा और तिलक को स्टेज पर बुलाया गया और जर्सी के साथ फोटो शूट भी किया गया. भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब रोहित शर्मा की अगुवाई में ही जीता था. बीसीसीआई ने इस दौरान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था खिताब
टी-20 विश्व कप 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले भारत ने टी-20 विश्व कप 2007 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए एमस धोनी की अगुवाई में खिताब जीता था. टी-2- विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका को दी गई है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन में कितनों पर लगेगी बोली? इतने विदेशी और भारतीय शामिल, आंकड़ा आया सामने
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: Virat Kohli को मिला तूफानी बल्लेबाजी का इनाम, शुभमन गिल को हुआ नुकसान
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
50 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines