हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: मैच खत्म होने से पहले ही भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

 IND vs NZ 1st T20 Nagpur 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. भारत ने ये कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार किया है. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा के अलावा रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी में गदर काटा.

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार तूफानी पारी खेली. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने भी गदर काटा. भारतीय टीम ने इस मैच में इतिहास रच दिया.

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238/7 रन बनाए थे. इस तरह भारत ने टी-20आई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले इतना बड़ा स्कोर टी-20 में नहीं बनाया था. ऐसे में भारतीय टीम ने मैच खत्म होने से पहले ही इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, मुंबई इंडियंस से मांगनी पड़ी मदद! 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

अभिषेक शर्मा ने भारत के खिलाफ तूफानी अर्धशतक बनाया. उन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 5 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए. अभिषेक ने टी-20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया. अभिषेक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 22 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 6 गेंदों में 25 रन बनाए. वहीं, अंत में रिंकू सिंह ने लोअर मिडिल ऑर्डर में 20 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया का स्कोर 238 रनों तक पहुंचा दिया.

टी-20 में भारत का 10 सबसे बड़ा स्कोर

विज्ञापन
रैंकस्कोरविपक्षी टीमस्थानवर्ष
1297/6बांग्लादेशहैदराबाद2024
2283/1दक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग2024
3260/5श्रीलंकाइंदौर2017
4244/4वेस्टइंडीजलॉडरहिल2016
5240/3वेस्टइंडीजमुंबई2019
6238/7न्यूजीलैंडनागपुर2026
7237/3दक्षिण अफ्रीकागुवाहाटी2022
8235/4ऑस्ट्रेलियातिरुवनंतपुरम2023
9234/4न्यूजीलैंडअहमदाबाद2023
10234/2जिम्बाब्वेहरारे2024

ये भी पढ़ें: युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ नए ‘सिक्सर किंग’ बने अभिषेक शर्मा, इस मामले में निकल गए आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola