
1 / 6
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर कीवी टीम के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

2 / 6
अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को भारत की ओर से टी-20 आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा ने इस मैच से पहले टी-20 आई में 73 छक्के लगाए थे, जबकि युवराज सिंह ने अपने करियर में 75 छक्के लगाए थे.

3 / 6
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने 2 छक्के जड़ते ही युवी को पीछे छोड़ दिया. वह भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब छठे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 205 छक्के लगाए हैं.

4 / 6
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 35 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 5 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए.

5 / 6
अभिषेक लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बने.

6 / 6
उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर विरोधियों की कमर तोड़ दी.