हिंदी न्यूज़/खेल/एशिया कप में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को पछाड़ हासिल किया नया मुकाम
खेल
एशिया कप में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को पछाड़ हासिल किया नया मुकाम
Asia Cup 2025 IND vs BAN: बांग्लादेश को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने एशिया कप में इतिहास रच दिया है। अब श्रीलंका को पछाड़कर टीम इंडिया एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया अभी तक एशिया कप में 48 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि श्रीलंका ने 47 मैच जीते हैं।
Asia Cup 2025: सुपर-4 में बांग्लादेश को हराकर अब टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा, अब देखने वाली बात होगी कि किस टीम के साथ भारत का सामना फाइनल में होता है? बांग्लादेश और पाकिस्तान में से कोई एक टीम अब फाइनल में पहुंच सकती है। सुपर-4 के चौथे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराने के साथ ही एशिया कप में इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है।
टीम इंडिया ने एशिया कप में रचा इतिहास
एशिया कप 2025 में सुपर-4 का चौथा मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 41 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ ही अब टीम इंडिया एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिन्होंने एशिया कप के इतिहास में 47 मैच जीते हैं। वहीं अब टीम इंडिया ने 48 मैच जीतकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी अभिषेक का बल्ला जमकर गरजा। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 37 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202.70 का रहा। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक ने सुपर-4 के पहले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इन दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के चलते अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।