Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और तगड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. लेकिन इससे पहले चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज टिम डेविड आयरलैंड के खिला पहले ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 10, 2026 17:22
Australia Cricket Team
Australia Cricket Team

T20 World Cup 2026, Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड बुधवार, 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं. डेविड अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने खुद इस बात की पुष्टि की है.

पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह एक और बड़ा झटका है. टीम के दो बड़े तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं.

---विज्ञापन---

आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने मंगलवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंफर्म किया कि टिम डेविड आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. डेविड अभी तक हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम मैनेजमेंट डेविड को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है और उन्हें फिट होने के लिए समय देना चाहती है. डेविड पिछले साल बॉक्सिंग डे के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं. उन्हें बिग बैश में होबार्ट हरिकेंस के लिए बैटिंग करते समय चोट लगी थी और तब से वो मैदान से दूर चल रहे हैं.

डेविड को पिछले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया था. उसके बाद से उन्होंने जमकर ट्रेनिंग की है, लेकिन मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि डेविड की जगह मैट रेनशॉ को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. रेनशॉ अभी तक सिर्फ 3 T20I मैच खेल पाए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर

नाथन एलिस करेंगे मैदान पर वापसी

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी खबर भी आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट से उबर चुके हैं और आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. एलिस 2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे.

हेजलवुड (अकिलीज) और कमिंस (पीठ) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जबकि स्टार्क टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. इस वर्ल्ड कप में नाथन एलिस का साथ तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस देंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा.
रिजर्व प्लेयर: शॉन एबॉट.

ये भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन बाहर, T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी क्यों कटा पत्ता? ये है असली वजह

First published on: Feb 10, 2026 05:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.