T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में लौटते ही ईशान किशन का पहला बयान आया सामने, वायरल हुआ वीडियो

T20 World Cup 2026: 20 दिसंबर को आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया. ईशान किशन की भारतीय टीम में सरप्राइज एंट्री हुई. ईशान ने आखिरी बार साल 2023 में भारत के लिए खेला था. अब उन्होंने अपनी वापसी पर पहला रिएक्शन दिया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

cricket News - 2025-12-20T172756.577
विज्ञापन

Ishan Kishan: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. 20 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान किया, जिसमें ईशान किशन की वापसी हुई. उन्हें 2 साल बाद टीम इंडिया में मौका मिला. ईशान किशन टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए खेलेंगे. अब उनका रिएक्शन भी सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ईशान किशन ने दिया पहला रिएक्शन

ईशान किशन ने आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व साल 2023 में किया था. इसके बाद वह टीम में नजर नहीं आए. हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. अब टी-20 विश्व कप 2026 में मौका मिलने के बाद ईशान किशन ने पहला बयान दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत खुश हूं, ईशान ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी पर खुशी जाहिर की. इसके अलावा अपनी घरेलू टीम झारखंड की जीत पर भी कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेला. झारखंड ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता था.

विज्ञापन

शुभमन गिल का कटा पत्ता

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए शुभमन गिल का पत्ता साफ हो गया है. वह लगातार भारत के लिए टी-20 में खेल रहे थे. लेकिन अपने बल्ले से वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. ऐसे में आगामी विश्व कप टूर्नामेंट से उन्हें बाहर कर दिया गया और ईशान किशन को टीम में मौका मिल गया.

ईशान किशन का लाजवाब प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 57.44 की औसत के साथ 517 रनों को अपने नाम किया. वह 500 का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. उन्होंने 57.44 की औसत के 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ