ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का किया ऐलान, यहां देखें पूरी डिटेल्स
T20 World Cup 2026 Full Schedule Announced: आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने कई महीने पहले से ही अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया था. 25 नवंबर को आईसीसी ने आगामी टी-20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार भारत और पाकिस्तान पर फैंस की निगाहें जमी हुई हैं. दोनों देश 15 फरवरी को भिड़ेंगे.
T20 World Cup 2026 Full Schedule Announced: आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. 25 नवंबर को आईसीसी ने भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शेड्यूल की घोषणा की है. आगामी विश्व कप भी 2024 की तरह ही खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी. हर बार की तरह इस बार भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. आइए शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. कुल 8 वेन्यू पर इस टूर्नामेंट को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कैंडी में मुकाबला खेला जाएगा.
विज्ञापन
7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच पहला मैच खेला जाएगा, वहीं 7 फरवरी को दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच खेला जाएगा.
भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, ओमान, नेपाल और यूएई.
7 फरवरी को टीम इंडिया का पहला मैच
टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करेगी. जहां उसका सामना यूएसए से होगा. इसके बाद भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. वहीं, 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की भिड़ंत होगी. इसके अलावा 18 फरवरी को टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ भिड़ेगी.
विज्ञापन
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 भारत के सभी मैचों का शेड्यूल