---विज्ञापन---

खेल

ENG vs SL: सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी करारी मात, विल जैक्स बने जीत के असली हीरो

England vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 95 रन बनाकर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 12वीं बार श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की है.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 22, 2026 18:35
England beat Sri Lanka, T20 World Cup 2026
England beat Sri Lanka, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, England vs Sri Lanka: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से करारी मात दी. पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में श्रीलंका टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की इस जीत के हीरो विल जैक्स रहे, जिन्होंने बल्ले से 21 रन बनाने के बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है और 2 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है.

फिल साल्ट ने खेली शानदार अर्धशतकिय पारी

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की ओर से जोस बटलर और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में सिर्फ 16 रन जोड़े. बटलर 14 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जैकब बेथेल (3), टॉम बैंटन (6) और कप्तान हैरी ब्रूक (14) सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि, साल्ट एक छोर पर टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा.

---विज्ञापन---

साल्ट ने 40 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रनों की अहम पारी खेली. वहीं विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेललेज ने शानदार गेंदबाजी करते 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला.

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर निराश हैं टीम इंडिया के ये दिग्गज, कमबैक के लिए दिए अहम टिप्स

95 रन पर सिमटी श्रीलंका की टीम

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 34 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट गंवा दिए. पथुम निसंका 9 रन, कामिल मिशारा 6 रन और कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए, जबकि पवन रत्नायके गोल्डन डक का शिकार बने. वहीं, मिडिल ऑर्डर में दुनिथ वेलालगे, कामिन्दु मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. श्रीलंका की ओर से शनाका ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके.

श्रीलंका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. उनके अलावा, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को 2-2 विकेट लिए. विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. बता दें कि, टी20I क्रिकेट में यह श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 12वीं जीत है.

ये भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टक्कर से पहले हार्दिक पांड्या को मिला गुरुमंत्र, लुंगी एनगिडी को ऐसे करें फेल

First published on: Feb 22, 2026 06:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.